लडकी का सफेद पानी/लिकोरिया | Likoria ka ilaj- Ladki ke Safed Pani ka ilaj
इस लेख में श्वेत प्रदर/सफेद पानी/लिकोरिया (महिलाओ की आम समस्या/ शिकायत) का कारण/लक्षण, समाधान, उपचार, घरेलु उपाय/इलाज, दवा तथा घरेलू नुस्खे बताएंगे।
नीचे दी गई वीडियो को ध्यान से देखें क्योंकि ये महत्त्वपूर्ण टिप्स है |
वीडियो पूरा देखें (सब कुछ अंत तक देखें) Click Below Video-
- यह खुद एक रोग नही है अपितु इसकी वजह से रोग या संक्रमण होने की सम्भावना बढ़ जाती है। बहुत सी महिलाओ को तो ये ही नही पता है कि ये क्यों होता है, कितनी मात्रा में होने पर यह रोग का रूप धारण कर लेता है।
अज्ञानतावश या शर्म की वजह से जो नही बता पाती है तो अपने आप ही रोगो को निमंत्रण दे देती है।
तो आइये आपको बताते है- श्वेत प्रदर (सफेद पानी/लिकोरिया) क्या है -
श्वेत प्रदर (सफेद पानी/लिकोरिया) -
- ग्रीवा से उत्पन्न श्लेष्मा के बहाव को योनि स्राव कहा जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो कि मासिक चक्र के अनुरूप परिवर्तित होती रहती है।
- मासिक धर्म से पहले और बाद में स्त्राव होना सामान्य प्रक्रिया है। अण्डोत्सर्ग के समय भी योनि स्त्राव होता है ताकि अंडे को तैरकर जाने में मदद कर सके।
- इस तरह महावारी चक्र क्रम के दौरान थोड़ा बहुत सफेद रंग का स्त्राव सामान्य है, किन्तु जब यह स्त्राव गाढ़ा नीला, हरा या पीले रंग का हो तो यह असामान्य होता है और श्वेत प्रदर नामक रोग कहलाता है।
- कमर दर्द होना
- चक्कर आना
- योनि स्थल पर खुजली होना
- कमजोरी बनी रहना
- योनि स्थल से बदबू आना
श्वेत प्रदर (सफेद पानी/लिकोरिया) के कारण -
- यीस्ट संक्रमण
- बार बार गर्भपात के कारण
- रोगग्रस्त पुरुष के साथ सहवास से
- उत्तेजक कल्पनायें करने से
- अश्लील वार्तालाप से
- योनि को स्वच्छ न रखने पर
- योनि को बोरिक एसिड या फिटकरी युक्त पानी से धोये ,इसके प्रयोग से सब रोगाणु मर जाते है।
- बार बार गर्भपात न करवाना पड़े , इसके लिए परिवार नियोजन युक्ति अपनाये।
- सहवास के दौरान कंडोम का प्रयोग करे ताकि साथी संपर्क से रोगाणु आप में प्रवेश न कर पाए।
- मूत्र और सहवास के बाद योनि को हर बार साफ़ करे।
- रोग हो जाने पर शर्म को त्याग कर डॉक्टर से संपर्क करे अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते है।
- दाना मेथी को पानी में 7-8 घंटे के लिए भिगोये,उसके बाद उसके पानी को छानकर पी ले। नियमित रूप से ऐसा करने पर जल्दी ही आप इस समस्या से निजात पा लेंगे।
- चावल का मांड पीने से भी यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।
- धनिया और भिन्डी का प्रयोग भी इस समस्या को कम करने में कारगर है।
- अदरक को छीलकर काट ले , उसके बाद इसे पानी में उबाले और जब तक पानी आधा न रह जाये, उबालते रहे। इसका सेवन नियमित रूप से करे। जल्दी ही इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।