घुटने में दर्द/ इलाज-पूरी जानकारी! Ghutno ke Dard ka ilaj
इस लेख में घुटने की समस्या (घुटने का दर्द का इलाज), घुटनों के दर्द की दवा (आम शिकायत) का कारण/लक्षण, समाधान, उपचार, घरेलु उपाय/इलाज, दवा तथा घरेलू नुस्खे बताएंगे।
नीचे दी गई वीडियो को ध्यान से देखें क्योंकि ये महत्त्वपूर्ण टिप्स है |
वीडियो पूरा देखें (सब कुछ अंत तक देखें) Click Below Video-
घुटनों का दर्द -
घुटनो का दर्द आधुनिक युग की आम समस्या है। पहले घुटनो का दर्द बुजुर्गो में या किसी कारणवश आई चोट के कारण होता था। परन्तु आजकल किसी भी उम्र में घुटनो में दर्द होने लगा है।
इसका मुख्य कारण है दोषपूर्ण जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतें।
आजकल सभी जल्दी न पचने वाला जंक फ़ूड खाते है और व्यायाम, सैर इत्यादि शारीरिक गतिविधियों पर बिलकुल भी ध्यान नही देते जिसके कारण शरीर का वजन लगातार बढ़ता जाता है।
प्रभाव सीधा घुटनो पर पड़ता है।
आज इस लेख में हम घुटने में दर्द के कारणों और निवारण हेतु घरेलू नुस्खों की विवेचना करेंगे।
घुटने में दर्द के सामान्य कारण -
- ग़ठिया रोग की वजह से घुटनो में भयंकर दर्द हो सकता है।
- यूरिक एसिड होने पर भी घुटनो व् जोड़ो में दर्द होना शुरू हो जाता है।
- घुटने में चोट लगने पर भी घुटने में सूजन या पीड़ा आरम्भ हो सकती है।
- खड़े होकर पानी पीने से भी घुटनो में दर्द होने लगता है।
- लगातार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से भी घुटनो का खून का बहाव रुक जाता है और दर्द होने लगता है।
- घुटनो में किसी उत्तक में आयी सूजन की वजह से भी दर्द आरम्भ हो जाता है।
- शरीर का वजन बढ़ने से भी शरीर का सारा भार घुटनो पर आ जाता है,और दर्द का कारण बन जाता है।
- व्यायाम और सैर आदि न करने पर भी शिथिलता की वजह से घुटने दर्द कर सकते है।
- कैल्शियम की कमी से भी हड्डिया कमजोर हो जाती है और जोड़ो में दर्द हो सकता है।
- किशोरवस्था में खेलते या दौड़ते वक्त आई चोट भी बाद में या सर्दी में पीड़ा दे सकती है।
- सर्दियों में भी जोड़ो में और घुटनो में खून का संचरण धीमा हो जाता है ,जो कि दर्द का कारण बन सकता है।
घुटनों के दर्द का उपचार \घरेलू नुस्खे -
- एक चम्मच हल्दी ,एक चम्मच बुरा और एक चौथाई चम्मच चुना लेकर इसका लेप बनाकर घुटनो पर लगाकर सो जाये, सुबह उठकर गरम पानी से धो ले। कुछ ही दिनों में घुटनो का दर्द गायब हो जायेगा।
- गर्म व ठंडी सेक से भी घुटनो के दर्द में काफी आराम मिलता है।
- सरसों के तेल में अजवायन डाल कर उबाल लें, फिर छानकर ठंडा करके प्रतिदिन गरम तेल से घुटनो की मालिश करे , दर्द में काफी आराम मिलेगा।
- दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी ऊतकों की मरम्मत हो जाती है, और ऊतकों की वजह से होने वाले घुटनों के दर्द में आराम हो जाता है।
- रात को मेथी दाना को भिगोकर सुबह उसका पानी पी ले। प्रतिदिन इसके प्रयोग से भी गठिया की वजह से होने वाले घुटने के दर्द से निजात मिल जाती है।
- हर रोज कुछ देर धूप का सेवन करे, धूप में विटामिन डी कुदरती तौर पर होता है, जो की हड्डियों को दुरुस्त रखता है और घुटनो में दर्द नही होता।
- कैल्शियम युक्त आहार लेते रहे ,हड्डियाँ स्वस्थ रहेगी तो घुटनो व जोड़ो का दर्द भी नही होगा।
- जीरा,गिलोय, छोटी हरड़ और बड़ी हरड़ को बराबर मात्रा में लेकर पीस कर चूर्ण बना ले। प्रतिदिन गुनगुने पानी से ले। यूरिक एसिड से होने वाला घुटनो में दर्द में तुरंत आराम हो जायेगा।
- लहसुन को छीलकर सरसों के तेल में गरम कर ले। जब यह लाल हो जाए तो इसे ठंडा कर ले। प्रतिदिन मालिश से आपका घुटनो का दर्द एकदम ठीक हो जायेगा।
- प्रतिदिन व्यायाम और सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करे, इससे आपके पैरों और घुटनो में स्फूर्ति बनी रहेगी।
- अगर आपका वजन बढ़ गया है तो घटाने का प्रयास करे, अपने घुटनो पर अत्यधिक भार ना आने दे। अन्यथा दर्द बढ़ता जायेगा।
- लगातार एक ही मुद्रा में न बैठे रहे,बीच बीच में मुद्रा बदलते रहे।
- सर्दियों में घुटनो को गरमाहट देने का प्रयास करे ताकि सूजन या दर्द न हो।
- घुटनो को आराम देने वाले व्यायाम शुरू करे।
घुटनो को आराम प्रदान करने वाले कुछ व्यायाम -
- कुर्सी या ऊँचे आसन पर बैठकर घुटने को वहीं पर टिका कर पैर को आगे की और बढ़ाये फिर दोबारा उसी अवस्था में आ जाये। इसे प्रतिदिन 10 बार करे। घुटनो को बहुत आराम मिलेगा।
- समतल आसान पर पैरों को सीधा फैलाये ,फिर एक टांग को ऊपर की और ले जाए , दूसरी टांग से भी यही प्रक्रिया दोहराये। यह आसान भी प्रतिदिन 10 बार करे ,निश्चित तौर पर आराम मिलेगा।
- समतल आसान पर पैरों को सीधा फैलाये ,दोनों घुटनो के नीचे छोटा तकिया रखे। फिर घुटने टिका कर पंजो को ऊपर की और उठाये और रखे ,दोनों टांगो से बारी बारी यह क्रिया दोहराये , धीरे धीरे आराम होने लगेगा।