फल खाने के लाभ- पूरी जानकारी !! Fal Khane ke Fayde

 जाने Fal Khane ke Fayde -फल खाने के लाभ, फलों के गुण, फलो के लाभ !

नीचे दी गई वीडियो को ध्यान से देखें क्योंकि ये महत्त्वपूर्ण टिप्स है |

वीडियो पूरा देखें (सब कुछ अंत तक देखें) Click Below Video- 




फल विटामिन और खनिज लवण का महत्वपूर्ण स्त्रोत है।  जो व्यक्ति नियमित रूप से फलों का सेवन करते है उनको बिमारियां नहीँ घेरती है।  उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जिससे बीमारियों के रोगाणुओं को हराकर व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करता है।  इसीलिए फलों को अपने दैनिक आहार में जरूर  शामिल करे।  फलों में पोटाशियम,फॉस्फोरस ,फाइबर ,विटामिन्स और फोलिक एसिड होते है जो कि बीमारियों से रक्षा में हमारी मदद करते है।  फल खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है।

Click here

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि फल खाने से हमारे शरीर को क्या क्या लाभ होते है------


 उदर विकार-----
 यदि आपका पेट साफ़ नही रहता और आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप पपीते का नियमित रूप से सेवन करे,आपके सभी तरह के उदर विकार समाप्त हो जायेंगे।


दाँत और बालों की समस्या---
जब आपके दाँत दर्द करने लगे या बाल झड़ने प्रारम्भ हो जाये तो आप नियमित रूप से अंगूर का सेवन प्रारम्भ कर  दे क्योंकि अंगूर में पोटैशियम होता है जो कि दांतो और बालों के लिए पोषण प्रदान करता है। पोटेशियम की कमी से बाल बहुत टूटते हैं। दाँत हिलने लगते हैं और त्वचा ढीली व निस्तेज हो जाती है।


हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा--
फल खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।  केले में पोटाशियम अधिक मात्रा में होता है जो कि हृदय रोग से हमारी रक्षा करता है।  


लाल रक्त कणिकाएँ निर्माण कार्य---
फलों  के सेवन से लाल रक्त कणिकाओं का तेज़ी से निर्माण होता ही जिसके बिना हमारा शरीर क्षीण हो जाता है। फोलिक एसिड के सेवन से हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है  जो कि  हमे खट्टे फलों से प्राप्त होता है।  

Click here


आंत को मजबूत बनाता है--
फल खाने से हमारी आंते मजबूत बनती है। चीकू खाने से आंतों की शक्ति बढ़ने लगती है और आंतें अधिक मजबूत हो जाती हैं। यह खून में घुलकर ताजगी प्रदान करता है।  


मोटापा कम करता है---
फलों  का सेवन करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। फल खाने से विटामिन और खनिज लवण तो प्राप्त होते है किन्तु कैलोरी अधिक नही मिलती। जिससे पेट तो भर जाता है किन्तु कैलोरी कम मिलने के कारण हमारे शरीर में फैट नही बढ़ पाता।  


 गठिया में लाभप्रद---
फलों  का सेवन गठिया रोग में भी हितकारी है।  गठिया रोग में अंगूर का सेवन बहुत लाभप्रद होता है क्योंकि यह शरीर में से उन तत्वों को बाहर निकालता है जिसके कारण गठिया होता है।अंगूर के सेवन से हड्डियों को बल मिलता है जिससे वो मजबूत बनती है।


स्कर्वी रोग नाशक----
स्कर्वी नामक रोग विटामिन सी के सेवन से ही ठीक होता है। विटामिन सी हमे खट्टे फल जैसे--अंगूर,संतरा और नींबू आदि से प्राप्त होता है। इसलिए  स्कर्वी रोग होने पर खट्टे फल का सेवन हितकारी होता  है।


ब्लड प्रेशर की समस्या---
आज की जीवन शैली में रक्त चाप  उच्च या निम्न होना आम बात है। यदि आप इस समस्या से बचे रहना चाहते है तो अपने आहार में केले  को जरूर शामिल करे। केला खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Click here


पेट के कीड़े या कृमि-----
 फलों  का सेवन पेट  में कीड़े होने से भी रोकता है। यदि आप के पेट में कीड़े हो गए है तो हर रोज खाली  पेट अंजीर का सेवन कीजिये।  अंजीर खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते है।


कैंसर की रोकथाम में सहायक---
फलों का नियमित तौर पर सेवन कैंसर की रोकथाम में मदद करता है।पपीते का सेवन और पपीते की पत्तियां भी रामबाण की तरह काम करता है,यह कैंसर को दूर करने में  सहायक होती हैं।

 कांतिमय त्वचा---
फलों का सेवन करने से खून  साफ़ रहता है जिससे त्वचा आकर्षक ,निखरी और कांतिमय बनती है। अगर आप चाहते है कि आपकी त्वचा कांतिमय  रहे और दमकती रहे  तो अपने आहार में फल को जरूर शामिल करे।

बांझपन की समस्या---
बाँझपन की समस्या को  भी फलों के सेवन द्वारा दूर किया जा सकता है। पपीते का रस महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है इससे उनका बांझपन दूर हो जाता है। जिन महिलाओ को बांझपन की समस्या है वो नियमित तौर पर पपीते के  रस का सेवन करे।

Click here

आँखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक---
फलों का सेवन आँखों की समस्याओ को कोसों दूर रखता है और आँखों की रोशनी  बढ़ाने में सहायक होता है। सेब का नियमित रूप  से सेवन आँखों की समस्याओ को दूर करने में हितकारी हैं।


खून की कमी या अनीमिया ---
खून की कमी या अनीमिया रोग  को फलों  के  सेवन द्वारा दूर किया जा सकता है।   फल- खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है और अनीमिया रोग से मुक्ति पायी जा सकती है।    




रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि---
फलों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे बीमारियां लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। किवी फल और पपीता में एन्टीबॉयटिक गुण विद्यमान होते है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।  



मधुमेह में फायदेमंद--
मधुमेह  पर काबू पाने के लिए तो फलों का सेवन बेहद जरुरी है। नाशपाती में फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है जो कि मधुमेह के रोगी के लिए लाभकारी होता है।  फाइबर खून में शक्कर की मात्रा को धीरे धीरे सोख लेता है।  जिससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।   



डिहाइड्रेशन की समस्‍या से बचाने में मदद--
फलों में काफी मात्रा में पानी विद्यमान होता है जो कि शरीर में पानी की कमी होने से रोकता है और शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्‍या से बचाने में मदद करता है। तरबूज,संतरा और अंगूर में अधिक मात्रा में पानी विद्यमान होता है।  


बवासीर की समस्या में आरामदायक---
फलों के सेवन से बवासीर और पाइल्स की समस्या में भी आराम प्राप्त किया जा सकता है। बवासीर में अमरुद का सेवन अत्यंत लाभकारी है। अमरुद के सेवन से मस्सा सूख जाता है जिससे मलत्याग के समय दर्द होना बंद हो जाता है। अतः बवासीर होने पर नियमित तौर पर अमरुद का सेवन करने से लाभ प्राप्त होता है।  


फलों के सेवन से उपरोक्त सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर चुस्त ,दुरुस्त और स्वस्थ बनता है। इसलिए हम सभी को दैनिक आहार में विभिन्न फलों को जरूर शामिल करना चाहिए।   

Click here


Ad2

Ad3

हमें सन्देश पहुंचाने के लिए इस बॉक्स में लिखें और भेज दें।

नाम

ईमेल *

संदेश *