सबसे मीठा फल !! Sabse Meetha Fal kaun sa hota hai ?

सबसे मीठा फल- जब भी आप फलों का सेवन करते है तो उसमे से कुछ फल मीठे और कुछ खट्टे होते है। क्या आप बता सकते है कि दुनिया का मीठा फल कौन सा है। हिंदी ज्ञान वेब आज आपको दुनिया के सबसे मीठे फल से अवगत करवाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे मीठा फल अंजीर है। अंजीर में 63 प्रतिशत चीनी होने के कारण इसे विश्व के सबसे मीठे फल का दर्जा मिला है। 

Click here

अंजीर में पोटैशियम अधिक मात्रा में होती है जोकि  रक्तचाप और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में काफी सहायता करता है। अंजीर के सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग 62 प्रतिशत तथा ताजे पके फल में 22  प्रतिशत होती है।यह अंजीर का फल विश्व के ऐसे पुराने फलों में से एक है जिसकी जानकारी प्रचीन समयकाल में भी मिस्त्र के फैरोह लोगों को थी।

अंजीर फल का सेवन प्रतिदिन करने से वजन को आसानी से घटाया जा सकता है और साथ ही साथ यह फल हमारे दिल को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  इसके अलावा एन्टीऑक्सिडेंट गुण से भरपूर होने के कारण अंजीर फल फ्री-रैडिकल्स के क्षति से डी.एन.ए. की रक्षा करता है जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।अंजीर फल को प्राचीन काल से ही लोग सेक्स में उत्तेजना लाने के लिए प्रयोग में लाते रहे है। इसके साथ साथ यह फल फर्टिलटी अर्थार्थ प्रजनन में भी सहायता करता है। 

Click here


क्योंकि इस फल में अधिक मात्रा में जिन्क, मैंगनीज, और मैग्नेशियम होता है जिसे प्रजनन क्षमता को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। इस फल को पूरा का पूरा खाया जा सकता है यानि कि छिलका बीज और गूदे सहित खाया जा सकता है। यह फल कब्ज के लिए रामबाण औषधि है।  


अंजीर फल सबसे मीठा और सबसे पुराना फल है जोकि प्राचीनकाल से ही संसार में उपलब्ध है। इसकी गुणवत्ता भी उतनी ही अधिक है जितनी कि इसकी मिठास। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होने के कारण इस फल को शरीर के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। अंजीर खाने से पेट के कीड़े भी समाप्त हो जाते है जिससे बच्चो के लिए भी इसको उतना ही फायदेमंद माना गया है। आप भी दुनिया के इस सबसे मीठे फल का लुत्फ़ उठाइये और स्वस्थ बनिये।    

Click here

Ad2

Ad3

हमें सन्देश पहुंचाने के लिए इस बॉक्स में लिखें और भेज दें।

नाम

ईमेल *

संदेश *